Latest News

विधायक सुशील रिंकू ने पत्नी सुनीता के साथ बेटे प्रथमवीर के नाम का झंडा श्री गुरु रविदास मंदिर में चढ़ाकर लिया आशीर्वाद

By 14-2-2022

Published on 14 Feb, 2022 02:04 PM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,साबी) विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील रिंकू ने रविवार को श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर-9 में पत्नी पार्षद सुनीता रिंकू के साथ बेटे प्रथमवीर सिंह का झंडा चढ़ाया। वह बेटे को गोद में लेकर ढोल की थाप पर नाचते -भजन गाते हुए अपने घर बस्ती दानिशमंदा से निकलकर श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंचे। वहां बेटे प्रथमवीर के नाम पर झंडा चढ़ाया। श्री गुरु रविदास जी के मंदिर में माथा टेकने के बाद बेटे और अपनी जीत के आशीर्वाद लिए लिया। विधायक सुशील रिंकू ने सोमवार को सभी सभाओं की प्रभातफेरी को श्री गुरु रविदास मंदिर बुलाया है। वहां प्रभातफेरियों को स्वागत किया जाएगा।सुशील कुमार रिंकू को शादी के कई साल बाद बेटे का उपहार मिला है। बेटे के अच्छे स्वाथ्य और भविष्य के लिए उन्होंने श्री गुरु रविदास जंयती से पहले उसके नाम का झंडा फहराया। इस झंडे को वह उठाकर खुद मंदिर पहुंचे, उनकी पत्नी सुनीता भी साथ थीं। संगतों के साथ वह नाचते गाते वहां पहुंचे। संगतों ने भी मंदिर में भजनों पर नाच कर अपनी कामनाओं को पूर्ति की अरदास की। साथ ही लोगों ने सुशील रिंकू की जीत की भी अरदास की।इसके बाद सुशील रिंकू वार्ड-71 और वार्ड-78 में डोर-टू-डोर कैंपेन करने के पहुंचे। वहां उनको वार्ड-71 की पार्षद सतिंदर कौर खालसा के पति प्रीत खालसा ने घर-घर ले जाकर वोट मांगे। उन्होंने वहां लोगों का बहुत प्यार मिला। इसी तरह वार्ड-78 के पार्षद जगदीश राम समराय ने भी उनको अपने वार्ड के घरों में जाकर वोट दिलाने को प्रचार किया। समराय की पत्नी आशा रानी समराय और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर रिंकू के साथ  जाकर वोट मांगे। लोगों ने कहा कि अपना एक-एक वोट रिंकू को ही देंगे। रिंकू को विधायक बनाया जाएगा। ताकि उनके हलके में काम उन्होंने जो करवाए हैं, वह आगे भी होते रहें।

Viewers: 41904

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper